May 12, 2026

शहर में भाजपा सदस्यता अभियान शुरू

0
IMG-20240907-WA0010

ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश में भाजपा का सदस्य अभियान शुरू किया गया। सभी मोर्चा कार्यकर्ता सदस्य अभियान चलाया।

शनिवार को रेलवे रोड स्थित भाजपा कार्यालय में सदस्यता अभियान की शुरुआत मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने की।

इस दौरान नरेश बंसल भाजपा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को सदस्य अभियान से जोड़ना है और अधिक से अधिक सदस्य जोड़कर हमें एक नया प्रतिमान बनाना है।

भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने सभी मोर्चे से घर-घर जाकर सदस्य अभियान को गतिशील करने को कहा है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार ने कहा कि इस बार हम भाजपा की सदस्यता अभियान में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। जो मिल का पत्थर साबित हो हमें आमजन को भी भाजपा की रीति और नीतियों से जोड़ना है तभी एक विकसित राष्ट्र का सपना पूरा हो सकता है।

इस दौरान चंदेश्वर यादव, सहसंयोजक माधवी गुप्ता मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, संजीव पाल, मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना,पवन शर्मा,अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष राधेश्याम जाटव, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष किशन मंडल,युवा मोर्चा अध्यक्ष जगवार सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनीष बनवाल,अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मनोज जैन,युवा मोर्चा के महामंत्री अभिनव पाल, रीता गुप्ता,गुड्डी कलूड़ा,आशा शुक्ला,रीना मंडल,महेंद्र यादव, सुभाष ठटेरा,सुधा असवाल,, बिट्टू,शशि मिश्रा,राजेश,अंकुर मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *