May 12, 2026

आखों के सामने गंगा में डूब गया भाई

0
VideoCapture_20250324-214808

ऋषिकेश। ऋषिकेश के पास लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। मस्तराम घाट पर नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से उसकी तलाश की। करीब आधे घंटे के भीतर ही गोताखोर ने नाबालिग का शव बरामद कर लिया।

लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक, यह घटना आज 24 मार्च शाम पांच बजे की है। देहरादून स्थित बालवाला निवासी दो भाई अखिल और अभय भंडारी घर से ऋषिकेश आए थे, जो परिजनों को मस्तराम घाट के पास स्थित एक आश्रम में गुरु से मिलने की बात कहकर निकले थे। शाम करीब पांच बजे दोनों मस्तराम घाट की ओर निकले।

लक्ष्मण झूला थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि अचानक 17 वर्षीय अभय भंडारी का पैर एक पत्थर पर पड़ा। इसके बाद वो अनियंत्रित होकर सीधे गंगा में जा गिरा। उसे भाई अखिल भंडारी ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वो नाकाम रहा। उसके आंखों के सामने ही वो गंगा में डूब गया।

सूचना पर पास में ही मौजूद पुलिस का गोताखोर घटनास्थल पर पहुंचा। करीब आधे घंटे के भीतर ही गोताखोर ने अभय को गंगा से बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष पैथवाल ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है. इस बाबत परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *