May 12, 2026

बस ने मारा टक्कर स्कूटी सवार की मौके पर हुई मौत, चालक फरार

0
Screenshot_20240126_163854_VN - Video Editor

ऋषिकेश/ब्रम्हापुरी। शिवपुरी जाते हुए ब्रह्मपुरी मोड़ पर बस से टक्कर लगने से स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

शुक्रवार सुबह 11:00 बजे के लगभग बस का टायर युवक के पेट पर चढ़ गया और उसकी वही मौके पर ही मौत हो गई ।

शिवपुरी पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया और मृतक को राजकीय चिकित्सालय में शव का पंचनामा भर एम्स पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

युवक अपनी पत्नी के साथ आइडीपीएल मीरा नगर में रहता था। युवक की उम्र 26वर्ष बताई जा रही है। युवक बैलून सजावट का काम करता था और सुबह लगभग 11 बजे शिवपुरी में किसी रिसोर्ट में बैलून लगाने जा रहा था। इसी दौरान उसकी बस ने टक्कर मार दिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पिता कुँवर पाल गोस्वामी शीशम झाड़ी में रहते हैं। उनकी त्रिवेणी घाट पर एक छोटी सी चाय की दुकान हैं।हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *