May 12, 2026

लच्छीवाला में भयंकर सड़क हादसा

0
VideoCapture_20250324-095501

डोईवाला।  देहरादून के डोईवाला के लच्छीवाला में भयंकर सड़क हादसा सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने तीन गाड़ियों को रौंद डाला। बताया जा रहा है कि एक गाड़ी ट्रक के नीचे दबी है। जिसमें कई लोगों के हताहत होने का अंदेशा जताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ ने डंपर के नीचे आई दो गाड़ियों को बाहर निकाला। एक गाड़ी अभी भी रेत से भरे ओवरलोड डंपर के नीचे दबी है। वहीं घटना के बाद डंपर चालक फरार बताया जा रहा है।

बता दे कि कि डोईवाला में सुबह के समय हुए इस हादसे ने लोगों की रूह कंपा दी। तेज रफ्तार डंपर (ट्रक) ने डोईवाला के लच्छीवाला टोल टैक्स के पास तीन वाहनों को रौंद दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस व एसडीआरएफ ने डंपर के नीचे आई दो गाड़ियों को बाहर निकाला। एसडीआरएफ की टीम ने मशीन से कटिंग कर वाहनों को डंपर के नीचे से निकाला। जबकि एक वाहन को अभी भी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घटना आज सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। डंपर की टक्कर से तीनों वाहनों का कचूमर निकल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *