June 29, 2026

परमार्थ निकेतन में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का पांचवां दिन: सीएम धामी, कैलाश खेर और 80 देशों की भागीदारी

0
20260314_215327

ब्यूरो,ऋषिकेश

_________________

परमार्थ निकेतन में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का पांचवां दिन बहुत ही शानदार रहा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया। पद्मश्री कैलाश खेर और कैलाशा बैंड ने अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले संगीत से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस अवसर पर स्विट्जरलैंड दूतावास, भारत के प्रथम सचिव साइमन सेवन शेफर भी उपस्थित थे। माननीय मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की दिव्य और अलौकिक आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक मंच पर साझा किया और कहा कि उत्तराखंड योग और ध्यान की जन्मभूमि है।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि योग शारीरिक व्यायाम ही नहीं बल्कि सार्वभौमिक विज्ञान है और यह भौगोलिक सीमाओं को पार कर वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश दे रहा है।

इस महोत्सव में 80 से अधिक देशों के प्रतिभागी, 33 देशों के विद्यार्थी और 15 से 20 देशों के राजदूत, उच्चायुक्त और राजनायिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *