May 12, 2026

ऋषभ पंत के बड़ी बहन की शादी में उत्तराखंड पहुंचे, पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी

0
20250311_182331

देहरादून। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उत्तराखंड पहुंचे। देहरादून एयरपोर्ट से महेंद्र सिंह धोनी का बाहर निकलते हुए वीडियो भी सामने आया है। महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी दिखीं। महेंद्र सिंह धोनी मसूरी में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में शामिल होने आए हैं।

बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी देहरादून एयरपोर्ट से सीधे मसूरी के लिए निकले हैं। महेंद्र सिंह धोनी के देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी थी। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा कई और क्रिकेटर व फिल्म स्टार के मसूरी पहुंचने की उम्मीद है। बता दें कि ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी के सभी कार्यक्रम मसूरी में किए जा रहे हैं।

बता दे कि ऋषभ पंत का अपनी बड़ी बहन साक्षी पंत की शादी में होली खेलने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में ऋषभ पंत हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को गुलाल लगाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों इस दौरान मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *