May 12, 2026

ऋषिकेश: वाहन दुर्घटनाग्रस्त में दो रेंजर समेत चार की मौत

0
IMG-20240108-WA0009

ऋषिकेश। चीला नहर के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि वन विभाग के 10 लोगों की सरकारी गाड़ी चीला नहर में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गई।

सोमवार शाम चीला में हुए हादसे में दो रेंजर समेत चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हैं। एक महिला अभी लापता है, अनुमान लगाया जा रहा है कि वह चीला नहर में गिर गई है।

मिली जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिक वाहन का ट्रायल चल रहा था। वाहन का टायर फट जाने के कारण पेड़ में जाकर टकरा गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर पुलिस और एसटीआरएफ की टीम सर्च अभियान में जुट गई है। घायलों को एम्स अस्पताल भेजा गया है।

इस दुर्घटना का मुख्यमंत्री और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने दुख जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *