August 11, 2026

श्री दुर्गा शक्ति मंदिर में 17 मई से पुरुषोत्तम मास पर हरिनाम संकीर्तन, रोज रात 9 से 10 बजे तक जाप

0
IMG-20260506-WA0002

ब्यूरो, ऋषिकेश।

___________________

श्री दुर्गा शक्ति मंदिर परिसर में मंदिर समिति की बैठक में आगामी 17 मई से 15 जून तक पुरुषोत्तम मास पर विशेष धार्मिक आयोजन का निर्णय लिया गया।

मंदिर समिति महामंत्री पंडित ज्योति शर्मा ने बताया कि पुरुषोत्तम मास का विशेष महत्व है और यह हर तीन वर्ष में एक बार आता है। इस दौरान मंदिर में हरिनाम संकीर्तन महामंत्र जप और देवी बीज मंत्र जाप प्रतिदिन रात्रि 9 से 10 बजे तक किया जाएगा। मंदिर समिति द्वारा आयोजन को भव्य रूप से कराया जाएगा।

कार्यक्रम की पूर्णाहुति पर भंडारा आयोजित किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता मंदिर समिति अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा ने की, जबकि संचालन महामंत्री पंडित ज्योति शर्मा ने किया। बैठक में सतीश कक्कड़, अनिल विरमानी, गुलशन गाबा, पंकज चावला, रमन नारंग, अरुण भूटानी सहित समिति सदस्य मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *