May 12, 2026

हेलीकॉप्टर हादसे में 6 की मौके पर ही मौत,एक घायल

0
IMG-20250508-WA0006

उत्तरकाशी ।

_______________

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश  होने की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, मेडिकल व अन्य आपदा राहत दल तुरन्त मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य में जुटे रहें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हैली एयरोट्रांस कम्पनी का है, जिसने सुबह सहस्त्रधारा हैलीपैड से हर्षिल के लिए उडान भरी थी, हैली में पायलट सहित 07 लोग सवार थे, जिनमें 6 की घटनास्थल पर ही मृत्यु तथा 1 के घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही है। हैली में सवार 04 यात्री मुम्बई तथा 2 आन्ध्रप्रदेश के बताए जा रहे हैं।

हंसी खुशी यात्रा पर निकले यात्रियों को क्या पता था कि यह उनकी आखिरी यात्रा होगी।

उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। केदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। कुछ पैदल यात्रा पर निकले हैं तो कई लोग हेली सेवा से पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *