May 12, 2026

100 अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

0
IMG-20240406-WA0012

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के करीब 100 कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई दी।

शनिवार को  देहरादून मार्ग स्थित वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज मोदी है तो हर काम मुमकिन है। कहा कि आज विश्व में पीएम मोदी का डंका बज रहा है। हमारे पास नीति, नियत और नेतृत्व है, जबकि कांग्रेस व अन्य पार्टी दिशाहीन है।

इस मौके पर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा के कांग्रेस पार्टी से जुड़े कार्यकताओं को उचित सम्मान नहीं मिल पा रहा था। कहा कि भाजपा की साफ नीति से प्रभावित होकर आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस  दौरान पूर्व जिला महामंत्री कांग्रेस संजय भारद्वाज, पूर्व सभासद राम कुमार संगर, व्यापार सभा अध्यक्ष मनोज कालरा, अध्यक्ष पंजाबी महासभा केवल कृष्ण लाम्बा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अखिल भारतीय मजदूर संघ गंगा गुप्ता, पूर्व छात्रसंघ महासचिव दीपक भारद्वाज, फल एवं सब्जी थोक विक्रेता गिरीश छाबड़ा, सतीश कालरा, आढ़ती एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल, सुरेंद्र चौरसिया, धीरज प्रजापति, जयंत जोशी, कोषाध्यक्ष गंगा सभा रमन शर्मा, पूर्व छात्रसंघ महासचिव अमन पांडेय, संजीत कुमार आदि लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर प्रदेश जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, करण बोहरा, बृजेश शर्मा, निवर्तमान मेयर अनिता ममगाई, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, दिनेश पयाल, सुरेंद्र कुमार, सन्दीप गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंघल, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा नरेंद्र रावत, राजेन्द्र तड़ियाल, गोविंद अग्रवाल, दीपक बिष्ट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम संचालन जिला महामंत्री दीपक धमीजा मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *