May 12, 2026

चिड़ियापुर में इंडियन ऑयल का टैंकर पलटा, श्यामपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

0
20250318_220959

हरिद्वार। चिड़ियापुर में इंडियन ऑयल का टैंकर पलटा, श्यामपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा।

मंगलवार देर शाम को चिड़ियापुर में इंडियन ऑयल का तेल से भरा टैंकर अचानक पलट गया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

हादसे की सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और सतर्कता दिखाते हुए बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

पुलिस ने तत्काल हाईवे को सुरक्षित कर ट्रैफिक को नियंत्रित किया। जबकि फायर ब्रिगेड और इंडियन ऑयल के इंजीनियरों की टीम भी मौके पर पहुंची।घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद टैंकर को हटाकर रास्ता साफ कराया गया।

पुलिस की तेजी और सूझबूझ से क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया, वरना स्थिति भयावह हो सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *