May 12, 2026

नम आंखों से वीर शहीद विनोद सिंह को दी अंतिम विदाई

0
20240710_193436

ऋषिकेश। नम आंखों से वीर शहीद को दी अंतिम विदाई, पूर्णानंद घाट पर शहीद विनोद का किया अंतिम संस्कार, वीर शहीद की अंतिम यात्रा पर उमड़ा जन सैलाब, जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर व शस्त्र से दी सलामी

जम्मू के कठुआ मे आतंकवादियों के कायराना हमले मे शहीद 22 गढ़वाल रेजिमेंट के योद्धा विनोद सिंह को सैन्य सम्मान के साथ मुनिकिरेती के पूर्णानंद घाट पर नम आँखों से अंतिम विदाई दी गई है।

जम्मू के आतंकी हमले मे देवभूमि के पांच शहीदों मे से मूलरूप जाखनीधार ब्लॉक टिहरी गढ़वाल के रहने वाले वीर विनोद सिंह के शव को उनके हाल निवास भनियावाला से टिहरी जिले के मुनिकिरेती पूर्णानंद घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंतिम यात्रा मे उनके निवास स्थान से सैकड़ो लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। शहीद की इस यात्रा मे आसमान भी साक्षी बना, मानो आसमान भी वीर सपूत की शहादत पर रो रहा हो, घाट पर शहीद विनोद सिंह को सेना के जवानों और अफसरों ने गार्ड ऑफ ऑनर व शस्त्र सलामी दी।

बता दें कठुआ मे घात लगाए आतंकवादियों ने घिनौनी हरकत कर देवभूमि के पांच वीर सपूतो पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमे उत्तराखंड के पांच जवान शहीद हो गए। बीते मंगलवार को पांचो शवों को उत्तराखंड लाया गया, जंहा एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि देने के बाद सभी को उनके पैतृक गांव भेज दिया गया था।

अंतिम यात्रा में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, एसपी देहात देहरादून लोकजित सिंह, एडीएम जय भारत, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, उप जिलाधिकारी नरेंद्र नगर देवेंद्र नेगी, सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग व शहीद के परिजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *