May 12, 2026

सोशल मीडिया पत्रकार योगेश डिमरी पर शराब माफियों ने किया हमला, हालत गंभीर

0
IMG-20240901-WA0021

ऋषिकेश। शराब माफिया के घर पहुंचे पत्रकार योगेश डिमरी को जमकर पीटा इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में दो योगेश डिमरी के दो समर्थको को गिरफ्तार किया गया।

रविवार को इंदिरा नगर में अनजान कॉल से सूचना पर पहुंचे पत्रकार योगेश डिमरी को बेस बॉल से जमकर पीटा जिससे उनके मुंह, पैर और पूरे शरीर में जमकर चोटे आई इस दौरान डिमरी को आनंद फानन में एंबुलेंस की सहायता से राजकीय चिकित्सालय लेकर गए। इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया।

इस दौरान पत्रकार डिमरी के समर्थकों ने शराब माफियों के घर पर जाकर पथराव किया और घर के दरवाजे तोड़ दिए लेकिन शराब माफिया घर से पहले ही फरार हो चुके था। बढ़ते हंगामे को देख पुलिस पहुंची लेकिन उनके समर्थकों ने पुलिस से हथापाही की और पुलिस को भगा दिया।

इस घटना को देखते हुए कोतवाली पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंची। कुछ समर्थक मौके पर फरार हो गए लेकिन दो समर्थकों को गिरफ्तार किया। जिससे कोतवाली में लोगों ने जमकर विरोध किया और चेतावनी दी कि शराब माफिया को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान खानपुर विधायक उमेश शर्मा का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जो शराब माफिया है उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *