June 27, 2026

भगवान बद्रीविशाल के धाम को 15 कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया गया, कल खुलेंगे कपाट

0
VideoCapture_20250503-205335

चमोली।

_______________

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रियाओं के तहत शनिवार को भगवान उद्धव, गरुड़ उत्सव डोलियां और आदि गुरु शंकराचार्य जी गद्दी परम्परा अनुसार बदरीनाथ धाम पहुंच गई हैं। जबकि भगवान कुबेर जी की उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए बामणी गांव स्थित मां नंदा देवी मंदिर में पहुंच गई है। धाम के कपाटोत्सव के लिए बीकेटीसी की ओर से मन्दिर को 15 कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। वहीं धाम के कपाट खुलने के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में देश और विदेश के श्रद्धालुओं के धाम में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं धाम में जहां तीर्थयात्रियों की आवाभगत के लिए होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों का संचालन शुरू हो गया है। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की ओर से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

इस मौके पर बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदर, ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल सहित बीकेटीसी के अधिकारी, कर्मचारी और हजारों की संख्या में तीर्थयात्री मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *