May 12, 2026

महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज का 71वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

0
20241110_193139

ऋषिकेश। महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज के 71वें जन्मोत्सव एवं 50 वर्ष दीक्षा समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंत्रियों और संत समाज ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में प्रतिभा किया।

रविवार को ब्रह्मपुरी स्थित श्रीराम तपस्थली आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में अग्रवाल ने कहा कि श्री राम आंदोलन के दौरान स्वामी दयाराम दास जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए श्री राम भक्तों को एकत्र करने में एक अलग सी अलख जगाई।

अग्रवाल ने कहा कि स्वामी दयाराम दास का व्यक्तित्व सभी को प्रेरित करता है। उनके द्वारा समाज में सनातन धर्म की ध्वजा को फहराने में महत्त्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने महाराज दयाराम के दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना की।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी दया रामदास ने कहा कि आश्रम में लंबे समय से सड़क ना बन पानी कारण भक्तों को आवागमन में दिक्कतें महसूस हो रही थी। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से मंत्री डा अग्रवाल को अवगत कराया गया। जिस पर  अग्रवाल ने प्रभारी मंत्री टिहरी जनपद के रूप में जिला योजना समिति के मद से इस सड़क का निर्माण कराया।

इस दौरान महामंडलेश्वर दयाराम दास जी महाराज, महामंडलेश्वर डॉ रामेश्वर दास, महामंडलेश्वर डॉ सच्चिदानंद, महामंडलेश्वर भारत भूषण दास, पंडित रवि शास्त्री,  महाराज महामंडलेश्वर विष्णुदास, महामंडलेश्वर अजय रामदास, परमानंद दास सहित सीताराम परिवार, धारी देवी कीर्तन मंडली, कात्यायनी कीर्तन मंडली, कुंजपुरी कीर्तन मंडली, सुरकुंडा कीर्तन मंडली से भक्तजन मौजूद रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *