May 12, 2026

नगर निगम पार्षदों को किया सम्मानित

0
IMG-20250323-WA0016

ब्यूरो,ऋषिकेश।

———————–

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल खरोला ने नगर निगम चुनाव में जीते कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों को सम्मानित किया। उन्होंने पार्षदों से ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान भी किया।

रविवार को दून मार्ग स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल खरोला ने ऋषिकेश नगर निगम चुनाव 2025 में विजयी कांग्रेस और निर्दलीय 22 पार्षदों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम के नए पार्षदों के ऊपर पूरे शहर की ज़िम्मेदारी है। सभी पार्षद अपनी ज़िम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे तो निश्चित ही ऋषिकेश विश्व के पटल पर अपनी छाप छोड़ पाएगा। उन्होंने पार्षदों को विशेष तौर पर सफाई, सड़क, नाली,विद्युत पोल आदि व्यवस्थाओं विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।

इस दौरान पार्षद चेतन चौहान,मेघना जाटव, सिमरन उप्पल, प्रिंस मनचंदा, राम कुमार संगर,माधवी गुप्ता, भगवान सिंह पंवार, वीरपाल,माधवी गुप्ता, भगवान सिंह पंवार, सरोजिनी थपलियाल,अभिनव मलिक, लव कंबोज,सुरेंद्र सिंह नेगी, हर्षवर्धन रावत,कुमारी मुस्कान,सतवीर भंडारी, अनिल रावत,सत्या कपरवान, दिनेश रावत, विनोद नाथ, संजय बिष्ट सम्मान हुआ।

मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय सारस्वत,राय, ललित मोहन मिश्रा, अरविंद जैन, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, वीरेंद्र सजवान, बृजपाल राणा, प्यारेलाल जुगराण, वैशाख सिंह पयाल,पुष्पा मिश्रा, राहुल रावत, जतिन जाटव, मुकेश जाटव, मनोज गोसाईं, शिवप्रसाद भट्ट, रेनू नेगी, अजय धीमान, राजीव शर्मा, बृजपाल राणा मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *