May 12, 2026

मुनिकिरेती ने ब्यूटीकंपटीशन में लहराया अपना परचम

0
20240305_181351

ऋषिकेश/मुनिकिरेती। राज्य सरकार की ओर से आयोजित सिटी ब्यूटीकंपीटिशन में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने अपना परचम लहराया है। जिस पर निकाय की टीम को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मंगलवार को देहरादून नगर निगम में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की टीम को कैबिनेट मंत्री प्रेमंचद अग्रवाल ने सिटी ब्यूटी कंपीशन के दो भागों सिटी कमर्शियल प्लेसेस और वार्ड में क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर अवार्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर राज्य सरकार की ओर से समस्त निकायों हेतु सिटी ब्यूटी कंपीटिशन आयोजित किया जाता है, जिसे पांच भागों सिटी कमर्शियल प्लेसेस, सिटी ग्रीन स्पेसेस, सिटी हैरिटेज, सिटी वॉटरफ्रंट और वार्ड में बांटा गया है। इसका मूल्यांकन स्वत्रंत ज्यूरी द्वारा किया जाता है।

इस दौरान सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, वरिष्ठ सहायक दिनेश कृषाली, वरिष्ठ सहायक बेताल सिंह, वेस्ट वॉरियर्स राहुल मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *