May 13, 2026

मनीराम मार्ग दुर्गा मंदिर में हरियाली बीजकर, बीज मंत्र जप के साथ नवरात्र शुरू

0
20260319_201807

ब्यूरो, ऋषिकेश।

_____________________

श्री दुर्गा शक्ति मंदिर मनीराम मार्ग में मंदिर समिति की ओर से  चैत्र नवरात्र उत्सव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र कलश स्थापना करके शुभारंभ किया। इस दौरान हरियाली बीजकर देवी के बीज मंत्र का सामूहिक जप किया गया।

बृहस्पतिवार को माता के गगनभेदी जयकारों के बीच नगर क्षेत्र के सैकड़ों भक्तजनो ने आयोजित माता की चौकी में भाग लिया।

माता की चौकी में पारंपरिक नवरात्र का पाठ पंडित ज्योति शर्मा द्वारा किया गया इसके बाद उन्होंने माता की पावन भेटो से माहौल को भक्तिमय किया।

उन्होंने गुफा से बाहर आजा तेरे नराते आये….आंगन पधारो मैया मोरे अंगना पधारो….आयो आयो री नवरात्रि त्योहार कन्या पूजन करो….तू भीख ना देगी तो मै शोर मचा दूंगा….मेले तेरे मंदिरा ते मां लगदे ने मेले…..माइये मैं ख़ाली नई जाना, आदि भेटे प्रस्तुत की देर रात्रि तक भक्त मां की चौकी में झूमते रहे।

इस दौरान मंदिर समिति अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा, मनोहर चड्डा, सतीश कक्कड़, प्रदीप कोहली, मीनू अरोड़ा, सुमन बहल, संतोष शर्मा, नीतू जुनेजा, अनिल मेहरा, राजेश रावल, चंद्र बजाज, मोनिका खट्टर, रूबी गाबा, मीनू मल्होत्रा, सीमा चिचड़ा, आशा खुराना, मनोज ढींगरा, चंद्र भाटिया, पंकज चावला, राजेश रावल चंद्र विरमानी मौजूद रहें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *