June 29, 2026

ऋषिकेश: गणेश चतुर्दशी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने नम आंखों से किया गणेश विसर्जन

0
IMG-20230928-WA0025

ऋषिकेश। गणेश चतुर्दशी के अवसर पर त्रिवेणी घाट में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के दसवें दिन यानी अनंत चतुदर्शी के मौके पर नगर में विगत दस दिनों से घर-घर एवं सार्वजनिक स्थलों पर देव गणपति की स्थापना कर पूजा अर्चना की गई।

 

गुरुवार को श्रद्धालुओं ने तन मन धन से विघ्नहर्ता की आराधना कर सुख शांति समृद्धि की कामना करते हुए धूमधाम से विसर्जन किया।

त्रिवेणी घाट पर सुबह से ही भक्त गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जन के लिए आतुर दिखाई दिए और उनका विसर्जन कर लोक कल्याण के लिए कामना की.कि हे गणनायक अगले बरस जल्दी आना। गणपति जी की प्रतिमा को त्रिवेणी घाट पर गणेश विसर्जन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आए। उत्साह और उल्लास भक्तों का देखते ही बन रहा था। गणपति के जयकारे और ढोल की थाप पर भक्त नाच रहे थे। बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक गजानंद के जयकारे लगा कर गुलाल उड़ाकर चारों तरफ गणपति महोत्सव की धूम में दिखाई दिए । नगर में जगह जगह पुलिस बल की तैनाती की गई। घाटों पर पुलिस के साथ होमगार्ड व नगर सुरक्षा समिति के सदस्य तैनात रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *