May 12, 2026

घर से नाराज होकर गंगा नदी में कूदने की सूचना पर पौड़ी पुलिस ने निभाई मानवता का फर्ज

0
IMG-20240722-WA0092

पौड़ी। मानवता का फर्ज निभाते हुए घर से नाराज होकर गंगा नदी में कूदने की सूचना पर पौड़ी पुलिस ने युवक को सर्च कर सकुशल परिवार के सुपुर्द किया।

सोमवार को थाना लक्ष्मणझूला पर एक व्यक्ति ने सूचना दी कि प्रवीन (काल्पनिक नाम) ने फोन से अपने घर पर सूचना दी कि मैं लक्ष्मणझूला क्षेत्र में हूं और यहीं मैं नदी में कूदकर आत्महत्या करने जाने जा रहा हूं।

इस सूचना पर थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने त्वरित टीम गठित की  और सभी घाटों पर लगे पुलिस कर्मियों को अलर्ट किया। इस दौराने सर्च अभियान के पुलिस टीम ने तत्काल नाव घाट क्षेत्र में जाकर बड़ी मशक्कत से उक्त व्यक्ति को घाट से सकुशल सुरक्षित पकड़ कर समझा बुझाकर सुरक्षा की दृष्टिगत से थाने पर लाया गया। जिसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई।

पूछताछ में पता चला कि प्रवीन (काल्पनिक नाम) अपने घर लुधियाना पंजाब से नाराज होकर ऋषिकेश आया था और नाराज होकर गुस्से में आत्महत्या कर रहा है। युवक के परिजनों को बुलाकर आवश्यक कार्यवाही कर सकुशल युवक को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *