May 13, 2026

उच्च शिक्षा में शानदार सेवा काल के बाद प्रोफेसर उभान हुए सेवानिवृत्त 

0
20250602_221820

उधमसिंहनगर।

___________________

सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर के प्राचार्य प्रोफेसर राजेश कुमार उभान उच्च शिक्षा उत्तराखंड में शानदार सेवाकाल के बाद सेवा निवृत हो गए हैं।

प्रो० उभान ने उच्च शिक्षा उत्तराखंड में बतौर प्राध्यापक एवं प्राचार्य गरिमामय 40 वर्षों की सेवा पूर्ण कर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है।

प्रो० उभान ने 7 फरवरी 1985 को राजकीय महाविद्यालय, उत्तरकाशी के वाणिज्य विभाग में प्राध्यापक पद पर नियुक्ति के साथ सेवा की शुरुआत की थी। इस क्रम में राजकीय महाविद्यालय, पाबो, पौड़ी गढ़वाल, राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठानी , राजकीय महाविद्यालय नरेन्द्रनगर में प्राचार्य पद पर कार्य करते हुए विद्यालयों को अकादमिक और प्रशासनिक क्षेत्र में ऊंचाइयां प्रदान की।

भव्य विदाई समारोह में कॉलेज प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में प्रोफेसर उभान को फूल माला, पुष्प गुच्छ ,स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए अपनी भावनाओं का इजहार किया।

इस दौरान ढोल की थाप पर कर्मचारी जमकर थिरके और प्रोफेसर उभान के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाया। विदाई समारोह में प्रोफेसर उभान की धर्मपत्नी भी उनके साथ बनी रही।

इस दौरान डॉ अपर्णा सिंह, डॉ राजेश कुमार सिंह,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनजीत सिंह, कुमाऊं विश्वविद्यालय के कीड़ा प्रभारी डॉ नागेंद्र शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ शंभू दत्त पांडे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *