May 12, 2026

रिस्पना और कोसी की भांति रंभा नदी का होगा पुनर्जीवन

0
IMG-20250301-WA0182

ऋषिकेश। भाजपा जिला कार्यालय ऋषिकेश पहुंचे सांसद हरिद्वार एवं पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि रिस्पना और कोसी की भांति रंभा नदी का पुनर्जीवन होगा।

सांसद रावत ने कहा की जिस प्रकार विगत वर्षों में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनसहयोग से रिस्पना और कोसी नदी को पुनर्जीवीत करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाए गए और लाखों पेड़ रोपित किए गए ठीक उसी प्रकार ऋषिकेश स्थित विलुप्त हो रही रंभा नदी को भी पुनर्जीवित करने का हमें मिलकर संकल्प लेना है।

उन्होंने इस पर तेजी से कार्य किए जाने के लिए कहा।

इस दौरान पर भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषिकेश रविंद्र राणा, पूर्व मेयर अनीता ममगाई ,पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, राजेंद्र तड़ियाल,जितेंद्र अग्रवाल, बृजेश शर्मा, पंकज शर्मा, पवन शर्मा, राहुल अग्रवाल , संजय बर्मा, गौरव केंथोला ,कपिल गुप्ता , राजेंद्र बिष्ट, राजेश कोटियाल, जयंत शर्मा, राधेश्याम जाटव, रमेश भट्ट, संजीव शिल्सवाल, विनोद भट्ट, कुलदीप टंडन मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *