May 15, 2026

राघवी हमे आप पर गर्व है, यूं ही उत्तराखंड का नाम देश और दुनिया में रोशन करती रहो: कुसुम कण्डवाल

0
IMG-20240718-WA0004

ऋषिकेश। देवभूमि उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल के ग्राम चंगोरा आरगढ़ (घनसाली) निवासी उत्तराखंड की बेटी राघवी बिष्ट को अंतर्राष्ट्रीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम-ए में चयन होने पर उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने उनके देहरादून स्थित आवास पर पहुंच कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा हमारी देवभूमि की बेटियां आज देश दुनिया मे परचम लहरा रही है। उन्होंने हमारे प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस मौके पर आयोग अध्यक्ष ने राघवी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप यूं ही उत्तराखंड का नाम देश और दुनिया में रोशन करती रहो, हमे आप पर गर्व है।

वहीं आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं को खेल ही नहीं हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *