May 12, 2026

22 स्पा सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

0
IMG-20241001-WA0032

मुनिकिरेती। मुनिकिरेती पुलिस तपोवन क्षेत्र के 22 स्पा सेंटरों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 7 स्पा सेंटरो में 10-10 हजार जुर्माना लगाया।

मंगलवार को पुलिस कप्तान आयुष अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस ने क्षेत्र में हो रहे 22 स्पा सेंटर में ताबड़तोड छापेमारी की। जिससे संचालकों में हड़कंप मच गया। चेकिंग के दौरान 7 स्पा सेंटर में नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों का 70000 ₹ का जुर्माना लगाया गया।

पुलिस ने चेतावनी दी कि निर्देशों का पालन नहीं होने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *