May 12, 2026

महिला के शव का चीला शक्ति नहर में ढूंढने के बाद भी एसडीआरएफ को नहीं मिली सफलता

0
IMG-20240109-WA0012

ऋषिकेश अपडेट। 25 घंटे बाद भी नही मिला महिला का शव, एसडीआरएफ की टीम का सर्च अ​भियान जारी रहा।

बीते सोमवार शाम राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला रेंज में पार्क प्रशासन का एक इंटसेप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें बताया गया था कि इंटरसेप्टर में 10 लोग सवार थे। जिनमें पार्क प्रशासन के दो अधिकारियों सहित कुल चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वन्य जीव प्रतिपालक चीला नहर में गिरकर लापता हो गई। शेष पांच घायलों को उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।

शनिवार को लापता वार्डन महिला अलोकी को एसडीआरएफ टीम की ओर से अंडर वाटर ड्रोन की मदद से महिला के शव का चीला शक्ति नहर में ढूंढने के बाद भी अभी तक एसडीआरएफ को सफलता हाथ नही लगी।

देर रात होने पर टीम ने सर्च अ​भियान को रोक दिया गया और टीम अभी तक शव की निगरानी में जुटी हुई है। टीम ने हर संभावित स्थलो पर सर्च अ​भियान चलाया। कल सुबह फीर से टीम की ओर से सर्च अ​भियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *