June 27, 2026

शहर में कल से छह दिवसीय बसंतोत्सव का आगाज

0
IMG-20250129-WA0090

ऋषिकेश। बसंतोत्सव का आगाज (आज) झंडा चौक पर ध्वजारोहण से होगा। छह दिवसीय आयोजन में पहले दिन सुबह विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं और युवाओं की साइकिल रेस होगी।

बुधवार को श्रीभरत मंदिर परिसर में उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक आयोजित हुई, जिसमें आयोजन समिति के सदस्यों के साथ ही अन्य लोग जुटे। इस दौरान समिति संयोजक दीप शर्मा ने उत्सव के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी की सुबह झंडा चौक पर ध्वजारोहण किया जाएगा।

इसके बाद हरिद्वार रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से साइकिल दौड़ आयोजित होगी, जिसमें नगर क्षेत्र के युवा और स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। यह आयोजन स्व. रामबाबू गोयल की स्मृति में होगा। इसी दिन विद्यालयी छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रीभरत मंदिर पब्लिक स्कूल में होंगे। सस्कृत विद्यालयों के छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता भी होगी। सहसंयोजक वरुण शर्मा ने बताया कि 31 जनवरी को मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी। गढ़वाली सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। एक जनवरी को स्व. महंत अशोक प्रपन्न शर्मा की स्मृति में रक्तदान शिविर होगा। छात्र-छात्राओं की कला प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। भंजन संध्या का कार्यक्रम भी इसी दिन तय किया गया है। दो फरवरी को दोपहर एक बजे ऋषिकेश नारायण

भगवान श्रीभरत की भव्य शोभायात्रा शहर में निकाली जाएगी। बेबी शो का कार्यक्रम भी रखा गया है। तीन फरवरी को प्रसाद वितरण के साथ ही दंगल प्रतियोगिता का कार्यक्रम है। अंतिम दिन दंगल प्रतियोगिता के समापन के साथ ही शाम को कवि सम्मेलन होगा।

इस दौरान एल दीक्षित , राकेश सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत,जबर सिंह रौतेला ,प्यारेलाल जुगराण , महंत रवि शास्त्री ,रामकृपाल गौतम ,धीरज चतरथ,महेंद्र खन्ना, जयप्रकाश नारायण ,सुरेंद्र दत्त भट्ट, चंद्र मोहन नारंग, गोविंद सिंह रावत ,लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह ,संजीव कुमार, विनोद कोठियाल, ओम प्रकाश सुनेजा, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, सुनील दत्त थपलियाल, आरपी भारद्वाज, रंजन अंथवाल, विवेक शर्मा, प्रवीन रावत मौजूद रहें।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *