May 12, 2026

स्ट्रीट फूड वेंडर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन।

0
IMG-20250911-WA0003

ब्यूरो, ऋषिकेश।

_____________________

उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड की ओर से आयोजित स्ट्रीट फूड वेंडर्स को आरपीएल प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह  सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में लगभग 240 स्ट्रीट फूड वेंडर्स ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी दिया गया।

बुधवार को कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड की ओर से सचिव धीरज सिंह गर्भियाल और अपर निर्देशक पूनम चंद के दिशा-निर्देशन में किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में फूड सेफ्टी और हाइजीन के मानकों के बारे में बताया गया और स्ट्रीट फूड वेंडर्स को जागरूक किया गया।  खाद्य सुरक्षा का प्रशिक्षण सर्टिफिकेट भी दिया गया। इस प्रशिक्षण में लगभग 240 स्ट्रीट फूड वेंडर्स ने प्रतिभाग किया।

समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि मेयर शंभू पासवान और अति विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त गोपाल राय बिनवाल मौजूद रहें।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को निशुल्क टी-शर्ट, एप्रन, शेफ कैप, नाश्ता और दोपहर का भोजन दिया गया।

प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, डिजिटल पेमेंट्स, बाहरी राज्य से आने वाले अतिथियों का स्वागत और मिलेट्स (अनाज) के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण से स्ट्रीट फूड वेंडर्स को अपने व्यवसाय में सुधार और उच्च मानकों के पालन में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में स्थानीय व्यवसायियों को व्यावसायिक दक्षता, सुरक्षा और सफाई के उच्च मानकों के बारे में बताया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *