May 15, 2026

धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

0
20240807_172254

ऋषिकेश। शीशम झाड़ी में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव,उषा बडोला सामाजिक कार्यकर्ता ने तीज महोत्सव का शुभारंभ किया।

बुधवार को महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए शिव की पूजा अर्चना की। जिसके बाद मेहंदी प्रतियोगिता,फेंशी ड्रेस का आयोजन किया गया। महिलाओ ने हरे रंग के पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर अपने कला का प्रदर्शन किया। वहीं महिलाओं ने सावन के झूले का आनंद लिया।

इस अवसर पर उषा बडोला ने बताया कि हरियाली तीज हमारी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इस तरह के आयोजनों से न केवल परम्पराओ को आगे बढ़ाया जाता हैं। बल्कि समुदाय में एकता और प्यार बढ़ता है। महिलाओ ने एक साथ मिल कर एक दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दी और वादा किया कि फिर से अगले साल तीज पर इसी तरह मिलेंगे।

इस दौरान बिन्नू चौहान,अनिता गुसाई,अंजू नेगी,मंजू स्वामी, शांति गोड, कलावती रावत,अंजना कंडवाल पिंकी अंथवाल,राज सजवाण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *