नहाय खाय के साथ महापर्व छठ का आगाज।
ब्यूरो, ऋषिकेश।
_____________________
चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा का आगाज हो चुका है। महापर्व का आज पहला दिन है। जिसे नहाय खाय कहा जाता है। जो छठ व्रत की शुरुआत होती है। महिलाओं ने ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र स्नान कर पूजा पाठ आदि करके। वर्ती और उनके परिवार सात्विक भोजन को ग्रहण किया।
वर्तियों ने बताया कि इस दिन भक्त सुबह-सुबह नदी या तालाब में पवित्र स्नान करते हैं, और फिर पूजा-पाठ करते हैं,और लौकी की सब्जी, चना दाल, अरवा चावल को सेंधा नमक डालकर बनाया जाता है। जिसे वर्ती के साथ पूरा परिवार ग्रहण करते हैं। इसका अर्थ है ‘नहाना और खाना’। यह छठ पूजा के चार दिवसीय अनुष्ठान का पहला दिन है। इस दिन के अनुष्ठान के बाद, अगले दिनों के लिए कठिन व्रत और पूजा की तैयारी शुरू हो जाती है। नहाय-खाय के दिन ही व्रती छठ व्रत का संकल्प लेते हैं और आने वाले तीन दिनों तक शुद्धता, संयम और भक्ति का पालन करते हैं।



