व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य,उमड़ा जनसैलाब।
ब्यूरो, ऋषिकेश।
______________________
छठ महोत्सव की धूम अब यूपी – बिहार तक ही सीमित नही रही है। पूरे देश के साथ उत्तराखंड में भी लोकपर्व छठ चमक बिखेरने लगा है। राजधानी देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश में घाटों पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। बात अगर तीर्थ नगरी की करें तो यहां लोक आस्था की ब्यार बहती नजर आ रही है। लोकपर्व छठ के पावन अवसर पर रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तीर्थनगरी के गंगाघाटों, तटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
इस मौके त्रिवेणीघाट को दुल्हन की तरह सजाकर पूजा-आराधना के लिए खासे इंतजाम किए गए थे। अपराह्न के बाद से श्रद्धालुओं के गंगातटों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जो कि सूर्यास्त से कुछ देर पहले तक अनवरत जारी रहा।
उधर, त्योहार के दृष्टिगत श्रद्धालु महिलाओं का निर्जल व्रत सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। महिलाएं मगंलवार को प्रात: सूर्योदय पर अर्घ्य के बाद व्रत खोलेंगी।



