August 11, 2026

मधुबन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गोवर्धन पूजा।

0
IMG-20251022-WA0016

ब्यूरो, ऋषिकेश।

____________________

मधुबन आश्रम में श्री गोवर्धन पूजा का महोत्सव बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह मंगल आरती से आरंभ होकर सायंकालीन सबसे पहले गोमाता की पूजा की गई। आरती की गई इसके बाद गोवर्धन महाराज जी को भोग लगाया गया। आरती के पश्चात सबको प्रसाद ग्रहण कराया गया।

इस अवसर पर मधुबन आश्रम अध्यक्ष परमानंद दास महाराज ने कहा कि भगवान को अहंकार बिल्कुल पसंद नहीं है। लेकिन जो श्रद्धा पूर्वक उनकी भक्ति करता है। वह उनको असीम पुण्य प्रदान करते हैं। हम सबको भगवान की भक्ति श्रद्धा पूर्वक करनी चाहिए। घमंड में अन्य चीजों से भगवान दूर रहते हैं।

इस दौरान  मुनि की रेती अध्यक्ष नीलम बिजल्वान, पूर्व अध्यक्ष की शिवमूर्ति कंडवाल, चंद्रवीर पोखरियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सूर्यचंद्र चौहान, आशीष कुकरेती, नवीन अग्रवाल, रासबिहारी दास, विजय, सनातन दास संतराम,नीरज, विनोद वर्मा ,मधुबन आश्रम प्रबंधक हर्ष कौशल मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *