May 12, 2026

स्थानीय लोगों को होगा नुकसान तो नहीं बनेगा फोर लेन: कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल

0
IMG-20240723-WA0019

ऋषिकेश/मुनीकीरेती। ढालवाला में फोर लेन बनाने के लिए आबादी क्षेत्र से बाहर सर्वे होगा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने एनएच विभाग के संग बैठक कर आला अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय लोगों को इसका ज्यादा नुकसान होता है तो यहां से फोर लेन नहीं बनेगा।

मंगलवार को देहरादून रोड स्थित होटल में एनएच विभाग के साथ बैठक कर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने निर्देश दिया कि अगर स्थानीय लोगों को फोर लेन से नुकसान होता है तो नहीं बनाया जाएगा।

बता दें कि ढालवाला बाईपास मार्ग को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने हेतु एनएच विभाग द्वारा फोर लेन बनाया जाना प्रस्तावित है। जिससे एनएच विभाग ने बाईपास मार्ग में लोगों के घरों के भीतर तक अतिक्रमण हटाने के लिए निशान लगा दिए।

एनएच विभाग की कार्यवाही से आक्रोशित स्थानीय लोग अपनी समस्या को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के पास पहुंचे। जिसके बाद उक्त समस्या के समाधान के लिए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने अधिकारियों को डांट लगा डाली, कहा कि योजनाएं जनसुविधाओं के लिए बनती हैं ना कि असुविधा के लिए। उन्होंने अधिकारियों को फोर लेन हेतु बेहतर विकल्प तलाशने के लिए निर्देश दिए, कहा कि ऐसा बेहतरीन बाईपास बनाएं जिससे स्थानीय लोगों को भी फायदा मिले और जाम से छुटकारा मिल सके। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने ढालवाला से बाहरी क्षेत्र का निरीक्षण भी किया और यहां से फोरलेन संभव होने पर अधिकारियों को सर्वे करने के लिए निर्देश दिए।

इस दौरान अधीक्षण अभियंता रणजीत सिंह, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, निवर्तमान मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती, राजेंद्र थलवाल, हिकमत नेगी, विनोद सकलानी, दिनेश व्यास, जितेंद्र चौहान, सुधीर नौटियाल, अक्षत भट्ट मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *