June 26, 2026

टूटते हुए परिवारों को बचाने के लिए आपस में समय व्यतीत करने और सहभोज पर जोर दिया

0
IMG-20260219-WA0017

ब्यूरो, ऋषिकेश।

___________________

राष्ट्र निर्माण में परिवार की अहम भूमिका होती है, संगठित परिवार ही समाज व देश का विकास कर सकता है। यह संदेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिन्दू जन जागृति समिति ऋषिकेश द्वारा आयोजित विराट हिन्दू समेलन में संघ के प्रचारक चन्द्र शेखर ने कहा।

उन्होंने टूटते परिवारों को बचाने के लिए आपस में समय व्यतीत करने के साथ-साथ सहभोज पर जोर दिया। सामाजिक समरसता पर बोलते हुए आपस में समरसता ही विकास में सहायक होगी। प्लास्टिक का प्रयोग कम करके पानी की एक-एक बूंद का संरक्षण प्रकृति के लिए आवश्यक है।

प्रदेश सहकार मंत्री बहन अवंतिका भंडारी ने बुजुर्गों व महिलाओं के सम्मान पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति शर्मा ने किया, जिसमें एस्कोन मंदिर के दीन गोपाल और गुरुद्वारा सिंह सभा के सचिव स परमजीत डंग ने बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को अपने कर्तव्यों का निर्वाहन और अनुशासन का पाठ पढ़ाया।

कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति की छटा बिखेरी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में हिन्दू जन जागृति समिति के संयोजक गोपाल नारंग, जितेंद्र आनंद, दीपक धमीजा, शरद तायल, कृष्ण कुमार सिघल, गुरु प्रसाद, अनिता रयाल, संगीता आनंद, आलोक विश्नोई, हरी ओम कश्यप, प्रिस मनचंदा, प्रदीप कोहली, राजेश शर्मा, विनोद टोंक, अजय कालडा, और अविनाश भारद्वाज का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *