शंभू पासवान ने ऋषिकेश के विकास के लिए रखे महत्वपूर्ण प्रस्ताव।
नगर निगम ऋषिकेश के लिए आधारभूत संरचना और स्वच्छता पर जोर।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुने मेयर शंभू पासवान के सुझाव।
ऋषिकेश में बजट-पूर्व संवाद, जनहित के सुझाव रखे गए।
शंभू पासवान ने ऋषिकेश के विकास के लिए रखे महत्वपूर्ण प्रस्ताव।
ब्यूरो, ऋषिकेश।
____________________
बजट-पूर्व संवाद कार्यक्रम में मेयर शंभू पासवान ने ऋषिकेश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी बजट से पूर्व विभिन्न वर्गों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, युवाओं, महिला समूहों एवं सामाजिक संगठनों से सुझाव प्राप्त कर जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
शुक्रवार को रांसी स्टेडियम पौड़ी गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में मेयर शंभू पासवान ने नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता व्यवस्था, पार्किंग सुविधाओं के विस्तार, यातायात सुधार, पर्यटन विकास तथा जनसुविधाओं में वृद्धि संबंधी प्रस्ताव रखे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि प्रदेश का आगामी बजट जनभावनाओं के अनुरूप और विकासोन्मुखी होगा।



