June 27, 2026

कल श्री भारत मंदिर इंटर कॉलेज मैदान में नवनिर्वाचित मेयर शंभू पासवान 40 वार्डों के पार्षद लेंगे गोपनीयता की शपथ

0
Screenshot_20250206_231346_WhatsApp

ऋषिकेश। नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर शंभू पासवान समेत 40 वार्डों के पार्षद शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

कार्यक्रम में लोक गायक मंगलेश डंगवाल और पदम गुसाईं और उनकी टीम उत्तराखंडी लोकगीतों की प्रस्तुति देगी।

बृहस्पतिवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजन स्थल श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज खेल मैदान में नगर निगम की टीम तैयारियों में जुटी रही। भाजपा नेता भी यहां आयोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पहुंचे।

नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें दोपहर बाद तीन बजे नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक का आयोजन भी तय किया गया है। जिसमें नगर क्षेत्र के विकास जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा के साथ ही बोर्ड की मुहर भी लगेगी।

वहीं, शपथ ग्रहण में सीएम धामी के अलावा क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल भी होंगे। मंत्री ने बताया कि स्थानीय जनता ने ऋषिकेश के विकास को गति देने के लिए भाजपा को बार फिर से मेयर पद के लिए चुना है, जिसका लाभ उन्हें हर सरकारी सुविधाओं के उपर ऐप पर होने के रूप में प्राप्त होगा। कहा कि मेयर शंभू की अगुवाई में ऋषिकेश के विकास को गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *