May 12, 2026

विलेज81संस्था ने समाजसेवियों को किया सम्मानित

0
IMG-20240922-WA0013

ऋषिकेश। साईं घाट में विलेज81 की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संस्था ने अपने नए प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए सामुदायिक सहभागिता और सामाजिक सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाए।

इसकी स्थापना ओनेमो ने की जो उनकी कई वर्षों की मेहनत से बनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत साईं घाट पर सामुदायिक सफाई अभियान से शुरू हुई। जिसमें कई स्वयंसेवक इकट्ठे होकर पर्यावरण को सुंदर बनाने में लगे रहे।

इस दौरान समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। जिन्होंने समाज के सुधार के लिए निरंतर कार्य किया। पद्म श्री पुरस्कार प्राप्त फ्राइडेरिक इरिना ब्रूनो अपने अनुभव से कार्यक्रम को और भी महत्वपूर्ण बनाया।

कार्यक्रम में “कुंदन 2” के संगीत रिलीज का भी आयोजन किया गया। जिसे सुनील दुग्गल ने गाया, लिखा और संगीत दिया, और इसे ओनेमो की और से प्रस्तुत किया गया। यह संगीत प्रस्तुति दर्शकों के बीच एक शक्तिशाली संदेश पहुँचाने का माध्यम बनी।

कार्यक्रम का समापन एक सामूहिक रात्रिभोज के साथ हुआ।  लोगों ने एक-दूसरे से जुड़ाव बढ़ाया और सहयोग की भावना का अनुभव किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *