May 12, 2026

सावन के अंतिम सोमवार पर विशाल भंडारा

0
20240819_132454

ऋषिकेश। सावन के अंतिम सोमवार पर विक्रम चालकों ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया रहे।

सोमवार को मायाकुंड केवलानंद चैक पर विशाल भंडारे में मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया ने भगवान शिव की पूजा अर्चना और भोग लगाने के बाद भंडारे का शुभारंभ किया। जिसमें से आसपास से आए लोगों ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया। भंडारे में खीर, पूरी, सब्जी सहित अनेक प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए थे। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रतीक कालिया ने बताया कि हिंदू धर्म में अन्न दान को श्रेष्ठ दान माना जाता है। इसलिए भंडारे में भोजन बनाकर लोगों को बांटा जाता है। धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो भंडारा करवाकर न केवल हम दूसरों को अन्न प्रदान करते हैं, बल्कि इससे हमें भी आत्मिक संतुष्टि मिलती है। अन्न का दान करने से हमारे पितृ भी प्रसन्न होते हैं और उनकी आत्मा को भी संतुष्टि प्राप्त होती है।

इस दौरान काली मंडल, हरिओम गौतम,रमेश गौतम,विजय शाहनी,अर्जुन शाह,राम मंडल मौजूद रहें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *