June 27, 2026

स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

0
20240409_221501

ऋषिकेश। तीर्थ नगरी में 2081 हिंदू नव वर्ष छात्र शुक्ल प्रतिपदा मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने गाजे बाजे के साथ गणवेश धारण कर नगर में पथ संचलन किया। जगह-जगह लोगों ने पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की। स्वयंसेवकों ने भारत की माता की जय और वंदे मातरम के नारे बुलंद किए।

मंगलवार को भारत मंदिर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से कार्यक्रम में विनोद कोठारी की अध्यक्षता में संघ के क्षेत्र सामाजिक समरसता संयोजक) लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म दिवस के बारे में बताते हुए उनके जीवन पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों की ओर से नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गो से पथ संचलन भी निकल गया। जो की हीरालाल मार्ग, तिलक रोड, हरिद्वार मार्ग, त्रिवेणी घाट बाजार, सुभाष चौक, भरत मंदिर होते हुए देहरादून मार्ग से रेलवे मार्ग से होकर भरत मंदिर में स्कूल की मैदान में जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान विभिन्न स्थानों में पद संचलन करें स्वयंसेवकों पर विभिन्न व्यापारी संगठन और मातृ शक्ति और आम जनों की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *