May 12, 2026

सात मोड़ जंगल के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव

0
Death

देहरादून। ऋषिकेश मार्ग में सड़क किनारे एक महिला का शव पड़ा मिला है। इस सूचना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार बुधवार की दोपहर किसी व्यक्ति ने सूचना दी की ऋषिकेश देहरादून मुख्य मार्ग सात मोड़ से पहले काली मंदिर के समीप सड़क किनारे कुछ दूरी पर जंगल में एक महिला का शव पड़ा है। जो कुछ दिन पुराना प्रतीत होता है। सूचना पाकर वरिष्ठ उप निरीक्षक उत्तम रमोला और यात्रा अड्डा चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।”

पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 50 से 60 वर्ष के बीच है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है, पास में ही कूड़ा बनने वाले दो कट्टे पड़े हैं। बताया जा रहा है कि यह महिला आसपास क्षेत्र में कूड़ा बीनने का काम करती थी। संभवत किसी वाहन की टक्कर या जंगली जानवर के हमले में उसकी मौत हुई हो। मौत का असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *