May 14, 2026

पॉश अधिनियम पर राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यशाला: महिलाओं को किया गया सम्मानित।

0
20251120_195357

ब्यूरो,नरेंद्रनगर।

___________________

राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में पॉश एक्ट पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित।

-महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा— किसी भी उत्पीड़न की स्थिति में राज्य महिला आयोग हर महिला के साथ खड़ा।

राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में पॉश अधिनियम संवेदीकरण विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय भव्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया। यह आयोजन आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ एवं नगर पलिका परिषद की ओर से किया गया। जिसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और यौन अपराधों के प्रति जागरूकता को बढ़ाना था।

बृहस्पतिवार को महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल बताया कि यदि किसी भी महिला के साथ कुछ गलत होता है, तो राज्य महिला आयोग उसके साथ खड़ा है। उन्होंने कामकाजी महिलाओं को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के लिए आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ में अपनी शिकायत दर्ज करने को कहा। कंडवाल ने बताया कि महिला स्वास्थ्य,नशा से दूरी एवं सोशल मीडिया के सही उपयोग के विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं पर भी अपने विचार साझा किए।


कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र नगर दीक्षा राणा ने कहा कि हम पुरुष विरोधी नहीं हैं, लेकिन हमें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक और एक रहना होगा।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि अवकाश प्राप्त प्राचार्य प्रो. जानकी पवार ने कहा की महिलाएं आज काफी क्षेत्रों में आगे बढ़ी है, लेकिन अभी भी शोषण के विरुद्ध अभिव्यक्ति पर काम करने की आवश्यकता है।

जोशीमठ राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने पॉश एक्ट के बारे में जानकारी साझा की, उन्होंने वीर रस की कविताओं से नारी के जोश और जज़्बे को उपस्थित जनों के समक्ष व्यक्त किया। पुलिस उप- निरीक्षक थाना नरेंद्रनगर हेमलता ने महिला एवं साइबर अपराधों पर जानकारी दी।

कॉलेज प्राचार्य प्रो. प्रणीता नंद ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए पॉश एक्ट की आवश्यकता तथा प्रावधानों पर अपना वक्तव्य रखा।


इससे पूर्व आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ नताशा ने पी पी टी प्रेजेंटेशन के माध्यम से संवेदीकरण कार्यशाला के उद्देश्य एवं पोश एक्ट पर विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर नगर पालिका नरेंद्र नगर से 15, पॉलिटेक्निक से 2 तहसील से 2 स्वच्छता मित्रों , थाना नरेंद्र नगर से 8 पुलिसकर्मियों , अध्यापन क्षेत्र से जुड़ी 6 प्राध्यापिकाओं, शिक्षणेत्तर वर्ग से 6 कौशल विकास से 1,पत्रकारिता से 1, 6 विशिष्ट अतिथि महिलाओं एवं 35 छात्राओं को आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ ने स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविता पाठ तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली उत्तराखंड की महिलाओं की स्क्रीन डिस्प्ले के माध्यम से यूट्यूब प्रस्तुति प्रदर्शित की गई।

इस दौरान डॉ राजपाल रावत, डॉ सुधारानी,विशाल त्यागी एवं डॉ सृचना सचदेवा ने संयुक्त रूप से किया। इस प्रकार विभिन्न संस्थाओं के छात्र-छात्राओं,कर्मचारियों तथा कॉलेज कार्मिकों की उपस्थिति में महिला सम्मान समारोह और संवेदीकरण कार्यशाला का समापन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *