May 12, 2026

दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम

0
IMG-20240215-WA0035

ऋषिकेश। बसंतोत्सव दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम कई राज्यों से 40 पहलवान दंगल में हिस्सा लेने पहुंचे इस दौरान पहलवान ने बेहतर दावा पेश दिखाकर खूब तालियां बटोरी पहली बार अयोध्या से भी पहलवान प्रतियोगिता में शामिल हुए।


बृहस्पतिवार को नगर निगम परिसर में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता का गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कहा कि पहलवान देश में पुराना परंपरागत खेल है। यह शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाने की कला है। उन्होंने इस तरह की प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने की बात भी कही है। दंगल में पहले दिन एक दर्जन से ज्यादा मुकाबले हुए इसमें हरिद्वार, करनाल, आगरा, बाराबंकी, पंजाब, अयोध्या, बागपत, दिल्ली, पानीपत, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, और अजमेर से पहलवानों ने कुश्ती में हिस्सा लेने पहुंचे।

दंगल देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुटी पहलवानों के दावा पिच और पटकनी पर लोगों ने खूब तालियां बजाई।शुक्रवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

 मौके पर संयोजक विनय उनियाल, दीप शर्मा, पहलवान पंडित शास्त्री, मदन शर्मा ,मेजर गोविंद सिंह रावत, शैलेंद्र बिष्ट, रामकृपाल गौतम, राकेश मियां, अनिल ध्यानी, सुनील दत्त थपलियाल, गुरविंदर सिंह ,संजीव शर्मा, राजेंद्र सिंह बिष्ट, अभिषेक शर्मा, राजू शर्मा, दीपक बिष्ट, प्रवीन रावत मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *