June 29, 2026

मेडिकल स्टोर का शटर तोड़ड़कर 10 हजार की नकदी ले उड़े चोर चोरी

0
IMG-20260629-WA0026

संपादक
ऋषिकेश। भट्टा कॉलोनी पेट्रोल पंप के सामने हाईवे किनारे स्थित एक मेडिकल स्टोर में सोमवार तड़के चोरों ने शटर मोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। तीन युवक दुकान में घुसे और गल्ले में रखी करीब 8 से 10 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मेडिकल स्टोर संचालक हिमांशु सैनी ने बताया कि वह सुबह करीब सात बजे दुकान खोलने पहुंचे तो शटर टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखी नकदी गायब थी। इसके बाद उन्होंने तत्काल श्यामपुर चौकी पुलिस को सूचना दी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में सोमवार सुबह करीब तीन बजे तीन युवक दुकान के बाहर पहुंचते दिखाई दिए। आरोपियों ने शटर को ऊपर की ओर मोड़कर दुकान में प्रवेश किया और गल्ले से नकदी निकालकर फरार हो गए।

  • पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *