May 15, 2026

परमार्थ निकेतन पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार उर्फ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

0
IMG-20240724-WA0031

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में बागेश्वर धाम सरकार, धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे। उन्होंने परमार्थ निकेतन में विश्व शांति यज्ञ और गंगा आरती में शिरकत की।

बुधवार को देवेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन पर परमार्थ गुरुकुल के ऋषिकुमारों ने वेद मंत्रोचार के साथ पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि परमार्थ निकेतन दूसरी बार आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। परमार्थ निकेतन आने पर लगता है जैसे अपने ही घर पहुंच गए। जीवन को जीने के दो रास्ते हैं एक है अर्थ के माध्यम से दूसरा परमार्थ के माध्यम से। अधिकांश लोग अर्थ के माध्यम से जीवन जीते हैं परन्तु धन्य है पूज्य स्वामी आप परमार्थ के लिए जीते हैं। आपने पूरी दुनिया को एक नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा विचारों व मन का पवित्र होना बहुत जरूरी हैं। जीवन में सब कुछ होता है पर मन ठीक नहीं होता इसलिये पूज्य संतों का सान्निध्य, साधना व ध्यान को जीवन का अंग बनाना होगा क्योंकि जिनके पास साधना की शक्ति है उनके पास सब कुछ है।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन संस्कृति के ध्वज को पूरे विश्व में बड़ी ही दिव्यता, सात्विकता, सरलता, सजगता और दृढ़ता के साथ फहराने का कार्य किया हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *