June 29, 2026

दो कावड़ियों के लिए देवदूत बने जल पुलिस

0
IMG-20240724-WA0025

ऋषिकेश। त्रिवेणी घाट में जल भरने के दौरान डूबते हुए दो कावड़ियों को जल पुलिस ने गंगा से सकुशल बाहर बाहर निकाला।

बुधवार को करीब 6:30 बजे दो कावड़ियों का गंगा में अचानक पैर फिसलने से गंगा में डूबने लगे सूचना मिलने पर जल पुलिस बिना देरी किए वहां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों कांवरियों को गंगा से सकुशल बाहर निकाला। इस दौरान दोनों कावड़ियों ने जल पुलिस का धन्यवाद किया।

बचाए गए दोनों कावड़ियो का नाम रिंकू उर्फ अभिषेक बथेड़ी पुत्र किशन सिंह उम्र 30 वर्ष और अनिल बथेड़ी पुत्र कबूल सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी गुड़गांव हरियाणा है।

जल पुलिस की टीम में हे0 का0हरीश सिंह गुसाईं,हे0का0 चैतन्य कुमार, गोताखोर विनोद सेमवाल हैं।

आपदा राहत दल 40 वाहिनी हरिद्वार से हे0 कानि वीरेंद्र कुमार,का0 अनिल चौधरी,का0वीरेंद्र सिंह हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *