May 12, 2026

कोंग्रेसियों ने मनाई पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती 

0
IMG-20241114-WA0047

ऋषिकेश। रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई।

बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री विजय सारस्वत एवं नगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वे एक बहुत ही सक्रिय स्वतंत्रता सेनानी थे, और उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने भारत को आज़ादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य थे। उन्होंने महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ स्वतंत्रता के लिए लड़े उन्होंने भारत को आधुनिक बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने योजना आयोग का गठन किया और तीन लगातार पंचवर्षीय योजनाओं की शुरुआत की देश के विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जय सकता।

सुधीर राय एवं शैलेन्द्र बिष्ट ने कहा कि जब अंग्रेजो के जाने के बाद देश में सुई तक नहीं बनती थी। उस समय नेहरू ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास को बढ़ावा दिया उन्होंने उदारवादी समाजवादी आर्थिक सुधारों को लागू किया साथ ही उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र की नौकरशाही को वैज्ञानिक उन्नति के इंजन के रूप में निर्मित और रूपांतरित किया। इसका सबसे अच्छा उदाहरण परमाणु ऊर्जा विभाग, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला, ईंधन अनुसंधान स्टेशन, केंद्रीय कांच और सिरेमिक अनुसंधान संस्थान और राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला का निर्माण है। उन्हें 1955 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया 27 मई, 1964 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ।

इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री विजय सारस्वत, महंत विनय सरस्वत, चंदन सिंह पवार,अरविंद जैन, मदन मोहन शर्मा, संजय गुप्ता, आदेश तोमर, विजयपाल रावत, शैलेंद्र बिष्ट, सुधीर राय, संगठन महामंत्री ऋषि सिंघल, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, भगवान सिंह पंवार, ब्लॉक अध्यक्ष रुकम पोखरियाल, मण्डलम अध्यक्ष रविंद्र भारद्वाज, ममता रमोला, मुकेश जाटव, विमला रावत, सरोजिनी थपलियाल, रेनू नेगी, उमा ओबेरॉय, प्यारेलाल जुगरान, परमेश्वर राजभर, राजेंद्र कोठारी, सूरज सिंह कोहली, मधु मिश्रा, हरि सिंह नेगी, सनी प्रजापति, संजय भारद्वाज, अभिनव मलिक, कर्मचंद गुसाईं, विजेंद्र गौड़, जयपाल सिंह, विनोद रतूड़ी, साधुराम, मनीष जाटव, ओम सिंह पवार, अशोक शर्मा, संजीव कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *