June 27, 2026

प्रख्यात कथावाचक मोरारी बापू ने श्री भरत नारायण मंदिर के किए दर्शन

0
IMG-20241114-WA0074

ऋषिकेश। अंतरराष्ट्रीय संत शिरोमणि श्री राम कथा वाचक श्री मोरारी बापू महाराज हर्षिकेश नारायण श्री भरत भगवान के दर्शन करने पहूंचे।

इस दौरान महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य ने मंदिर में उनका स्वागत किया। कथा वाचक मुरारी बापू ने कहा कि प्रभु राम की कथा सुना कर वह आदर्श समाज की स्थापना कर भारत वर्ष को विश्व गुरु बनाना चाहते हैं। उन्होंने भगवान श्री हर्षिकेश नारायण का आशीर्वाद लिया। मुरारी बापू ने मंदिर का महत्व भी जाना। बताया गया कि जो श्रीबद्री नाथ धाम के दर्शन नहीं कर पाते। वह श्री भारत मंदिर भगवान की परिक्रमा करने से पूरे हो जाते हैं। उन्हें श्री भारत भगवान की प्रतिमा भी भेंट की गई। मुरारी बापू ने अपने संत स्वभाव के अनुसार महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य से भिक्षा के रूप में भोजन मांग कर ग्रहण किया।

इस दौरान हर्षवर्धन शर्मा ,महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज, महंत हरीनारायणचार्य महाराज,वरुण शर्मा ,महंत रवि शास्त्री , दीप शर्मा, विनय उनियाल अशोक अग्रवाल , चंद्रकांता शर्मा ,राहुल शर्मा भगत राम कोठारी,सुरेंद्र भट्ट गोविंद सिंह रावत,  रामकृपाल गौतम, राजेंद्र बिष्ट, चंद्र मोहन नारंग,रंजन अंथवाल, राम चौबे दीपक भारद्वाज मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *