May 12, 2026

अग्रवाल सभा का युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन।

0
IMG-20251016-WA0033

ब्यूरो, ऋषिकेश।

_____________________

अग्रवाल सभा (रजि.) ऋषिकेश की ओर से तृतीय मां लक्ष्मी महाआरती एवं प्रथम विवाह योग्य वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यक्रम में सहभागिता कर समाज की एकता, संस्कार और परंपराओं को सशक्त बनाने की दिशा में अग्रवाल सभा के इस आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से मां लक्ष्मी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और आरती के साथ किया गया। महाआरती में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि “अग्रवाल समाज देश के आर्थिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहा है। यह समाज परोपकार, व्यापार और सेवा के मूल्यों पर आधारित है। ऐसे आयोजनों से समाज में पारस्परिक सहयोग और एकता की भावना को नई दिशा मिलती है।”

अग्रवाल ने कहा कि विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन समाज के लिए एक अत्यंत आवश्यक और सराहनीय पहल है, जिससे समाज के युवाओं को उचित जीवनसाथी चुनने में सहायता मिलती है और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत आधार मिलता है। उन्होंने आयोजकों को इस नवाचार के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे सम्मेलन समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनते हैं।

इस दौरान अग्रवाल ने अग्रवाल सभा की वार्षिक स्मारिका पुस्तक का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक समाज की गतिविधियों, उपलब्धियों और सदस्यों के योगदान का दस्तावेज है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने का कार्य करेगी।

इस दौरान अध्यक्ष पंकज गुप्ता , महामंत्री प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल, प्रदेश संयोजक नमामि गंगे कपिल गुप्ता, एस पी महेश्वरी, केशव गोयल, सचिन अग्रवाल मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *