May 12, 2026

मिस ऋषिकेश 2024 के ऑडिशन 2 अक्टूबर से होंगे

0
20240917_163533

ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल द्वारा 17 अक्तूबर को लायंस दिवाली मेला एवं ऑटो एक्सपो 2024 का आयोजन करेगा। मेले में मिस ऋषिकेश प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी।

मंगलवार को देहरादून रोड स्थित एक होटल में लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता में मेला चेयरमैन धीरज माखीजा ने बताया कि 17 अक्तूबर को लायंस दिवाली मेला एवं ऑटो एक्सपो 2024 का आयोजन होगा। जिसमें मेले में ऋषिकेश के कई फूड स्टॉल्स और ऑटोमोबाइल कंपनियों के स्टॉल्स लगाए जाएंगे। जो इस भव्य आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे।

क्लब सदस्य पंकज चंदानी ने कहा कि मेले का मुख्य आकर्षण मिस ऋषिकेश 2024 प्रतियोगिता होगी।

मिस ऋषिकेश के संयोजक लायन सुशील छाबड़ा ने कहा कि मिस ऋषिकेश 2024 के ऑडिशन राउंड दो अक्टूबर 2024 को होंगे और प्रतियोगिता का फाइनल राउंड 17 अक्टूबर को मेले में आयोजित किया जाएगा।

क्लब अध्यक्ष सुमित चोपड़ा ने कहा कि मेले में डांस, सिंगिंग, मेहंदी, मास्टरशेफ प्रतियोगिता और बेस्ट कपल प्रोग्राम जैसे रोचक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जो सभी आयु वर्ग के लोगों को मनोरंजन प्रदान करेंगे।

इस दौरान अतुल जैन, राही कपाड़िया, लविश अग्रवाल, अभिनव गोयल, सागर ग्रोवर, पंकज चंदानी, धीरज माखीजा, सुशील छाबड़ा मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *