June 27, 2026

त्रिदंडी श्रीमननारायण रामानुज जीयर स्वामी पहूंचे श्री भरत मंदिर

0
IMG-20240917-WA0001

ऋषिकेश। त्रिदंडी श्रीमन नारायण रामानुज स्वामी (चिन्न जीयर स्वामी) श्री भरत मंदिर पहुंचे।

मंगलवार को बदरीनाथ धाम के दर्शन कर ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने यहां श्री भरत मंदिर में हृषिकेश नारायण भरत भगवान के दर्शन किए।

महंत वत्सल प्रन्नाचार्य ने मंदिर में उन्हें उनको पौराणिक पांचवीं सदी के शिलालेख का अवलोकन कराया। त्रिदंडी श्रीमन नारायण रामानुज स्वामी ने कहा कि श्री भरत मंदिर के दर्शन कर आत्मिक शांति की अनुभूति हुई।

युवा संत समाज पौराणिक स्मृतियों को और उनके महत्व को समझना शुभ संकेत है। उन्होंने मंदिर में ऋषिकुमारों से वार्ता की। वेद और धर्मग्रंथों को लेकर चर्चा भी की।

इस दौरान श्रीभरत मंदिर सोसाइटी प्रबंधक हर्षवर्धन शर्मा, वरूण शर्मा, संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य भास्कर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *