पुलिस सत्ता के दवाब में कर रही छात्रों पर झूठे मुकदमे: राकेश सिंह
ब्यूरो, ऋषिकेश।
____________________
एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने दर्ज किए गए मुकदमे को लेकर कांग्रेसियों ने पुतला फूंका।
मंगलवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के बाहर पुतला दहन करते हुए, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव के दौरान देर रात्रि एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जो कि रात में चुनाव हेतु पोस्टर बैनर लगवा रहे थे। उन पर अचानक एबीवीपी और भाजपा के नेताओं ने हमला जानलेवा हमला किया गया जिसमें युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव राणा बुरी तरह ज़ख़्मी हुए जिनको पुलिस की मदद से एम्स ले जाया गया और कई कार्यकर्ताओं को इनके द्वारा चोटिल कर उनके वाहनों को तोड़ा गया जिनका वीडियो पुलिस को उपलब्ध करवाया गया। उसके बावजूद कई दिन बीतने पर भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की जिसको लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया तब जाकर पुलिस में मुकदमा दर्ज किया।
लेकिन पुलिस ने सत्ता पक्ष के दवाब में आकर क्रास रिपोर्ट दर्ज की और पुलिस का शर्मनाक यह रहा कि दोषियों पर जिन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया उन्हीं धाराओं पर पीड़ित पक्ष छात्रों पर भी कार्यवाही की गई जोकि शर्मनाक है ।
राकेश सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के लोगों पर से झूठे मुकदमे नहीं हटाये गए तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी ।
एनएसयूआई के अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने कहा कि ऋषिकेश पुलिस ने साबित कर दिया कि ये उत्तराखंड पुलिस नहीं भाजपा पुलिस है जोकि विधायक के दवाब में काम कर रही है, हम पर ही हमला होता है मुझे जाति सूचक शब्दों से गाली दी जाती है जिसका मेरे द्वारा दिनांक 28 सितम्बर को अलग से प्रार्थना पत्र दिया गया था परंतु अभी तक उस पर कोई कार्यवाही पुलिस द्वारा नहीं की गई बल्कि उल्टे हम पर ही झूठे मुकदमे दर्ज किये गये जबकि हमने चोट का मेडिकल, मारपीट व गाड़ियों की तोड़फोड़ का वीडियो तक पुलिस को दिया और उनकी ओर से ऐसा कोई सबूत पुलिस को नहीं दिया गया तब भी पुलिस ने हमपर झूठी कार्यवाही की जो कि न्यायोचित नहीं है । अगर जल्द मेरी जाती सूचक गालियों वाला प्रार्थना पत्र दर्ज नहीं किया गया तो मुझे मजबूरन कोतवाली में आमरण अनशन करना पड़ेगा ।
पूर्व मेयर प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव ने कहा कि जिस प्रकार पुलिस प्रशासन द्वारा छात्रसंघ चुनाव में हुए झगड़े को लेकर NSUI व यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे भाजपा के दबाव पर किए गए उसका हम पुरजोर विरोध करते हैं शासन प्रशासन छात्र छात्राओं के भविष्य से खेलने का काम कर रहा है और जो दोषी हैं उनको बचाने का काम कर रहा है।
इस दौरान कांग्रेस मेयर प्रत्याशी दीपक जाटव, पार्षद देवेंद्र कुमार प्रजापति, पार्षद भगवान सिंह पंवार, गौरव यादव गोल्डी, अमित जाटव, ललित मोहन शर्मा, मदन मोहन शर्मा, अशोक शर्मा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी प्रजापति,यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा, ऋषभ राणा, सौरभ वर्मा, छात्रसंघ महासचिव अभिषेक त्रिशूलिया, छात्रसंघ उपाध्यक्ष आयुष तड़ियाल, विशाल भारती, सौरभ वर्मा, मानव रावत, प्रियांशु रावत, गौरव जोशी, हिमांशु कश्यप, दीपेंद्र कुमार मौजूद रहें।



